चार बेड पर नौ मरीजों का इलाज

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती नौनिहाल बेहाल हैं. उस वार्ड में प्रति मरीज एक अदद बेड, स्वच्छ हवा व पानी की व्यवस्था भी नहीं है. एक बेड पर दो से तीन बीमार बच्चों को रखा जा रहा है़ वार्ड में भीड़ के कारण परिजनों व स्वास्थ्यकर्मियों को हमेशा इंफेक्शन का डर […]

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती नौनिहाल बेहाल हैं. उस वार्ड में प्रति मरीज एक अदद बेड, स्वच्छ हवा व पानी की व्यवस्था भी नहीं है. एक बेड पर दो से तीन बीमार बच्चों को रखा जा रहा है़ वार्ड में भीड़ के कारण परिजनों व स्वास्थ्यकर्मियों को हमेशा इंफेक्शन का डर बना रहता है़ मंगलवार को शिशु वार्ड में एक बेड पर खरीदाबाद गांव के विजय कुमार सिन्हा के पुत्र सत्यम अंशु, हकिमाबाद के मो तबरेज आलम के पुत्र हुसैन बाबू को रखा गया था,

जबकि तीन अन्य बेड पर आदर्श, मयंक राज, सोनाली कुमारी, आनंद कुमार, आशीर्वाद, आदित्या राज व सोनाक्षी कुमारी भर्ती थीं. इस तरह से चार बेड पर कुल नौ मरीजों (नौनिहालों) को रखा गया था़ क्योंकि बच्चों के बेहतर इलाज के लिए माताओं को उनके साथ रखना जरूरी भी है. इसलिए उन बीमार बच्चों की माताएं भी उसी बेड पर किसी तरह बैठी हुई थीं. भीड़ के कारण मंगलवार को कुछ बच्चों को इलाज के लिए शिशु वार्ड से निकालकर नशामुक्ति केंद्र में रखा गया़

बेड के नीचे सोती हैं माताएं. अपने बच्चे का इलाज करवा रहे सोभनडीह निवासी महेश कुमार, काशीपुर के विनोद पासवान, घटहो के रंजीत पंडित आदि ने बताया कि वार्ड में जगह की कमी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ जगह की कमी के कारण बच्चों की मां को रात में बेड के नीचे फर्स पर सोना पड़ता है़ हाथ साफ करने के लिए एक बेसिन तक नहीं है़ अंदर के हॉल में मात्र एक पंखा लगा हुआ है, जो काफी नहीं है.
स्टोर के नाम पर बंद है कई रूम . ऐसा नहीं कि सदर अस्पताल में शिशु वार्ड के लिए समुचित जगह नहीं है़ जगह तो है, लेकिन उसका उचित उपयोग नहीं किया जा रहा है़ बताया जाता है कि शिशु वार्ड के बगल में ही दो कमरों को स्टोर के नाम पर बंद करके रखा गया है़ वहीं बेड भी समुचित संख्या में सदर अस्पताल में मौजूद है़
20 के स्थान पर लगा है चार बेड.जानकारों के अनुसार, किसी जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में कम-से-कम 20 बेड की आवश्यकता है़ कई जिलों में 20 बेड लगाये भी गये हैं, लेकिन समस्तीपुर में मात्र चार बेड लगाये
गये हैं. यहां एक छोटे से कमरे को
शिशु वार्ड बनाकर रखा गया है़ इसमें चाहकर भी चार बेड से अधिक नहीं लगाया जा सकता है.
शिशु वार्ड में नहीं पानी व पंखे की समुचित व्यवस्था
शिशु वार्ड में भीड़ के कारण नशामुक्ति केंद्र में बच्चों को कराया भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >