नप के टैक्स अदायगी शिविर मेंे Rs 52582 टैक्स की वसूली

समस्तीपुर : शहर के नगर भवन परिसर में गुरुवार को नगर परिषद प्रशासन के द्वारा टैक्स वसूली शिविर लगाया गया. इसका उद्घाटन नप अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता,वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया. पहले दिन शिविर के माध्यम से 52582 रुपये वसूल किये गये. बताते चलें कि नगर परिषद 31 मार्च तक टाउन […]

समस्तीपुर : शहर के नगर भवन परिसर में गुरुवार को नगर परिषद प्रशासन के द्वारा टैक्स वसूली शिविर लगाया गया. इसका उद्घाटन नप अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता,वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया. पहले दिन शिविर के माध्यम से 52582 रुपये वसूल किये गये. बताते चलें कि नगर परिषद 31 मार्च तक टाउन हॉल परिसर में टैक्स वसूली शिविर लगायेगा. शिविर सुबह 11 से शाम चार बजे तक चलेगा. इसमें होल्डिंग टैक्स तथा अन्य शुल्क की वसूली की जायेगी.

नप के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 का होल्डिंग टैक्स जमा करने पर विलंब शुल्क व अन्य किसी प्रकार की छूट नहीं दी जायेगी. उन्होंने टैक्स दरोगा व सभी तहसीलदारों को लक्ष्य का शत प्रतिशत वसूली करने का निर्देश दिया है.

एचएम से शो कॉज : डीपीओ एसएसए देवविंद कुमार सिंह ने रोसड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विधालय गायघाट का भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराने वाली शिक्षिका सुशीला कुमारी को नियमानुसार राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया था. लेकिन एचएम के द्वारा जब शिक्षिका को भुगतान नहीं किया गया, तो उसने इसकी शिकायत की. डीपीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एचएम को तीन दिनों के अंदर भुगतान करने का निर्देश देते हुए शो कॉज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >