लक्षमिनियां में युवक ने लहराया हथियार, फोटो वायरल

लक्षमिनियां गांव में जमीन विवाद को लेकर हथियार लहराने का फोटो वायरल हुआ है. इसके बाद शिकायत मिलने पर बिहरा थाना पुलिस जांच में जुट गयी है.

प्रतिनिधि, सत्तरकटैया. लक्षमिनियां गांव में जमीन विवाद को लेकर हथियार लहराने का फोटो वायरल हुआ है. इसके बाद शिकायत मिलने पर बिहरा थाना पुलिस जांच में जुट गयी है. वायरल फोटो मामले में शिकायत के बाद बिहरा थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है. हालांकि प्रभात खबर वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है. मिली जानकारी अनुसार दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद है. कई बार मारपीट की घटना घटी है. जनता दरबार में भी फैसला नहीं होने के कारण यह मामला आज तक दोनों पक्षों के बीच चल रहा है. वायरल फोटो की शिकायत बिहरा थाना पुलिस को की गयी. जिसके बाद लक्षमिनियां गांव जाकर जांच की गयी, लेकिन जिस लड़के के हाथ में हथियार की बात बतायी गयी वह घर पर नहीं था. प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी थानाध्यक्ष दयानंद कुमार से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हथियार लहराने के वायरल फोटो की जानकारी मिली है. इसकी जांच की जा रही है. इस मामले में समुचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >