युवक की चंडीगढ़ में मौत, परिजनों में कोहराम

युवक की चंडीगढ़ में मौत, परिजनों में कोहराम

सोनवर्षाराज.प्रखंड के काशनगर पंचायत के एक 20 वर्षीय युवक की चंडीगढ़ में अज्ञात कारणों से मौत हो जाने से आश्रितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. युवक एक माह से चंडीगढ़ के नया गांव में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. घटना के बाबत मिली जानकारी के काशनगर बाजार के पूर्वी दिशा स्थित टोला निवासी 20 वर्षीय राहुल कुमार चंडीगढ़ स्थित नया गांव में रहकर मजदूरी करता था. गुरुवार को उसे तेज बुखार आने पर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं देख उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन कुछ घंटों के अंदर उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं मृतक की मां मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. जिसे अगल बगल की महिलाओं द्वारा ढा़ंढ़स बंधाया जा रहा रहा था. फोटो – सहरसा 20 – मृतक युवक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >