315 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को क्षेत्र के तमकुल्हा गांव से गांजा तस्करी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना पर तमकुल्हा गांव में पुलिस की छापेमारी

सोनवर्षाराज. सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को क्षेत्र के तमकुल्हा गांव से गांजा तस्करी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से 315 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि तमकुल्हा गांव में एक दुकानदार द्वारा गांजा की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रवि प्रकाश की मौजूदगी में पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान रोहित कुमार के कब्जे से एक कुर्सी में टंगे प्लास्टिक के थैले से करीब 315 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया. सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार युवक रोहित कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >