प्रयागराज हादसे के घायल मजदूर लौटे घर

प्रयागराज हादसे के घायल मजदूर लौटे घर

अब तक नहीं मिला मेहनताना और मुआवजा सिमरी बख्तियारपुर . बीते 23 मार्च को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में सलखुआ प्रखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गयी थी, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये थे. हादसे के बाद विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने के बाद अब सभी घायल मजदूर अपने – अपने घर लौट आये हैं, लेकिन उन्हें अब तक न तो बकाया मेहनताना मिला है और न ही घोषित मुआवजा ही मिला है. मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में सलखुआ प्रखंड के पिपरा निवासी आंसू कुमार, साहुल कुमार, सहुरी निवासी सुजीत कुमार, पिपरा निवासी पप्पू यादव, ताजपुर निवासी अंकित कुमार, कमराडीह निवासी ब्रजेश कुमार, अमरजीत सदा तथा बलियार मुसहरी निवासी महेश सदा, ननकू सदा सहित अन्य मजदूर घायल हुए थे. इन मजदूरों का प्रयागराज के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चला. उपचार पूरा होने के बाद अब सभी मजदूर अपने गांव लौट आये हैं. घायल मजदूरों ने बताया कि वे लोग करीब एक से डेढ़ महीने से उस कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे थे. हादसे के बाद काम तो बंद हो गया, लेकिन उन्हें अब तक मेहनताना नहीं मिला है. वहीं हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से घायलों को 50 – 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गयी थी, लेकिन अब तक किसी को यह राशि नहीं मिल सकी है. इधर इस मामले को लेकर भाकपा नेता उमेश चौधरी प्रयागराज गये थे. वहां से लौटने के बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मजदूरों की स्थिति से अवगत कराया है. अधिकारियों ने मुआवजा देने को लेकर आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजन और घायल मजदूर मुआवजा मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है. ऐसे में पीड़ित परिवारों में मायूसी का माहौल है. उन्होंने प्रशासन से जल्द मुआवजा और बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >