जिले के 193 ग्राम संगठनों में महिला संवाद संपन्न

जिले के 193 ग्राम संगठनों में महिला संवाद संपन्न

लगभग 50 हजार से अधिक महिलाएं ले चुकी हैं हिस्सा सहरसा . राज्य सरकार द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यह कार्यक्रम राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी को समझने एवं उनकी आकांक्षाओं को जानने का अनूठा प्रयास है. जिले के सभी प्रखंडों में जीविका महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से पिछले एक सप्ताह से यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है. अब तक जिले के 193 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन हो चुका है. जिसमें लगभग 50 हजार महिलाओं ने भाग लिया है. इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ के अपने अनुभव साझा किए. साथ ही राज्य एवं समाज के विकास के लिए अपने विचार भी रखे. महिलाएं चाहती हैं कि उनके गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल-कूद एवं रोजगार के क्षेत्र में नई सुविधाएं विकसित की जाए. उन्होंने स्कूल, प्रखंड स्तर पर स्नातक स्तरीय कॉलेज, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, खेल के मैदान एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की मांग की. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी वीडियो फिल्म, मुख्यमंत्री संदेश एवं लीफलेट के माध्यम से दी जा रही है. साथ ही, उनकी अपेक्षाओं एवं सुझावों को ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है. सरकार इन सुझावों के आधार पर नीतियों में बदलाव कर उन्हें अधिक प्रभावी एवं समावेशी बनाने का प्रयास करेगी. महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं की उन्नति एवं राज्य के विकास का प्रतीक बनकर उभर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >