एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निगम के एसएचजी महिलाओं को कीट देकर किया गया जागरूक

कार्यक्रम का उद्देश्य में हरित संरचना को सुदृढ़ करना है एवं शहरी तप प्रभाव को कम करना है.

पौधरोपण का कार्य पांच जून से 31 अगस्त तक सहरसा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अमृत मित्रा प्रेमवर्क के माध्यम से पौधारोपण अभियान को लेकर बुधवार को संजय गांधी उद्यान में नगर आयुक्त सुशील कुमार ने एसएचजी की महिलाओं के बीच किट वितरण कर पौधरोपण के लिए जागरूक किया. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य में हरित संरचना को सुदृढ़ करना है एवं शहरी तप प्रभाव को कम करना है. इस अभियान के तहत डे नूलम के स्वयं सहायता समुह की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर वुमन फॉर ट्री थीम पर काम शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के प्रथम चरण में जगह चिन्हित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 21 से 23 मई तक चलेगा. जबकि दूसरे चरण में पौधरोपण का कार्य पांच जून से 31 अगस्त तक चलेगा. उन्होंने कहा कि इसके तहत शहर के विभिन्न विभागों में पौधरोपण को लेकर चयन किया जा रहा है. जहां साइट विजिट करते एसएचजी महिलाओं को किट देते पौधरोपण के लिए जागरूक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ इसकी सुरक्षा के भी प्रबंध किये जायेंगे. मौके पर नगर मिशन प्रबंधक आनंद कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >