वज्रपात की चपेट में आने से महिला व बालक की मौत

सहरसा के सोनवर्षाराज में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला और 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में मातम पसरा है।

सोनवर्षाराज (सहरसा). सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र की खजुराहा पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी प्रेम सादा की पत्नी कारी देवी शुक्रवार को खेत में काम कर रही थीं. इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

वज्रपात से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

इसी पंचायत के वार्ड संख्या-4 निवासी किशोर ठाकुर का पुत्र अखिलेश कुमार अपने बथान पर मौजूद था. अचानक वज्रपात होने से वह अचेत होकर गिर पड़ा. परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

बारिश में नहा रहे 10 वर्षीय बालक की गई जान

दूसरी घटना देहद गांव के वार्ड संख्या-1 में हुई. यहां वीरवल सादा का 10 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार बारिश के पानी में स्नान कर रहा था. इसी दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही सोनवर्षाराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. महिला एवं बालक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोनों गांवों में शोक का माहौल बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amit Singh

Published by: Amit Kr Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >