खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए रहेंगे तत्परः डॉ सुधीर कुमार सिंह

खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए रहेंगे तत्परः डॉ सुधीर कुमार सिंह

एनएसयूआई के 56वें स्थापना दिवस पर हॉकी खेल का हुआ आयोजन सहरसा. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के 56वें स्थापना दिवस पर जिला एनएसयूआई द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजेंद्र मिश्रा कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया. इसके बाद एमएलटी कॉलेज मैदान में एक दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में महाराणा प्रताप क्लब, सहरसा और एसप्रचूलिस्ट एडवेंचर्स स्पोर्ट्स क्लब, सहरसा के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें एसप्रचूलिस्ट एडवेंचर्स स्पोर्ट्स क्लब ने 4-3 से जीत हासिल की. कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने की. जबकि संचालन एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने किया. टूर्नामेंट का उद्घाटन एमएलटी कॉलेज प्राचार्य प्रो डॉ सुधीर कुमार सिंह, एआईसीसी सदस्य एवं एनएसयूआई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसर कुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा, बीएनएमयू सीनेट सदस्य व बिहार प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के महासचिव डॉ संजीव झा एवं युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व उनका उत्साहवर्धन किया. मुख्य अतिथि प्रो डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि एनएसयूआई ने अपने स्थापना दिवस पर हॉकी जैसे राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा देकर छात्रों एवं खिलाड़ियों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है. उन्होंने आश्वासन दिया कि एमएलटी कॉलेज हमेशा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहेगा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा ने कहा कि एनएसयूआई ना केवल छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती है. बल्कि खेल एवं खिलाड़ियों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. वहीं केसर कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं. डॉ संजीव झा ने खेलों को समाज में एकता, समानता एवं राष्ट्रीयता का प्रतीक बताया. युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि मुझे फक्र है कि सात साल तक एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रहे. मौके पर एमटीएल कॉलेज के राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ हर्षवर्धन सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामशरण यादव, मृणाल कामेश, जिला कांग्रेस महासचिव मो शाजली, पार्षद प्रतिनिधि ताबिश मेहर, तारिक खान, एमएलटी कॉलेज खेल पदाधिकारी मनीष कुमार प्रियरंजन, शिंकू आनंद, पिंकेश यादव, अमरजीत कुमार, निर्मल कुमार, मनीष कुमार, रोशन कुमार, रणधीर यादव, विशाल यादव, भरत कुमार, सौरव कुमार, मनीष गुप्ता, धीरज सम्राट मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला हॉकी एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील झा, सचिव प्रमोद झा का विशेष योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >