नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या गंभीर, दर्जनों वार्ड प्रभावित

हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद नगर निगम के दर्जनों वार्डों में सड़कों, गलियों एवं रिहायशी इलाकों में पानी जमा हो गया है, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.

बारिश के बाद सड़कों व रिहायशी इलाकों में भरा पानी, लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

सहरसा. नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद नगर निगम के दर्जनों वार्डों में सड़कों, गलियों एवं रिहायशी इलाकों में पानी जमा हो गया है, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. कई मोहल्लों में नालों की सफाई नहीं होने एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में स्थिति और भी चिंताजनक बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी दिखाई दे रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गयी है.

हर वर्ष बरसात में दोहराई जाती है समस्या

नगर निगम के विभिन्न वार्डों के निवासियों ने प्रशासन एवं नगर निगम से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था करने, नालों की सफाई कराने तथा स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो पाती है.

बीमारियों का भी बढ़ा खतरा

जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने एवं जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है. लोगों ने नगर निगम प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा आवश्यकतानुसार पंपिंग सेट लगाकर जल निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है. नगर निगम प्रशासन का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा जल निकासी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >