पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

बिहरा थाना क्षेत्र में पिस्टल लहराते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

सत्तरकटैया. बिहरा थाना क्षेत्र में पिस्टल लहराते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. हालांकि चार दिन बीत जाने के बावजूद संबंधित युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वायरल वीडियो में एक युवक फूल शर्ट और जींस पहनकर बांसबाड़ी में पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो को अश्लील गाने के साथ एडिट किया गया है. इसमें पांच युवक फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं. जिस युवक के हाथ में पिस्टल दिखायी दे रही है, उसकी दो अलग-अलग तस्वीरें भी सामने आयी है. एक तस्वीर में वह शर्ट-पैंट और दूसरी में कोट-पैंट पहने हुए है. दोनों तस्वीरों में उसके हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है. कोट-पैंट वाली तस्वीर किसी कार्यक्रम स्थल की प्रतीत होती है. मामले को लेकर पूछे जाने पर बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यर्थी ने बताया कि वायरल वीडियो उन्हें भी प्राप्त हुआ है. युवक की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >