मांगें माने जाने पर निकाला विजय जुलूस

बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर 28 अगस्त से चल रही समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गयी.

बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त

सहरसा. बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर 28 अगस्त से चल रही समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गयी. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं संघ के राज्यस्तरीय पदाधिकारियों के साथ सम्मानजनक समझौता वार्ता के बाद लिखित समझौता पत्र मिलने के बाद हड़ताल खत्म हो गया. बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट के जिला संयोजक रणविजय झा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी समझौता पत्र के माध्यम से सभी मुख्य मांगों को उचित मानते मान लिया गया. अब सारा प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जायेगा. इस ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में जिला के अनुसचिवीय कर्मचारियों ने धरना स्थल पर सहभोज का आयोजन किया एवं संध्या ऐतिहासिक विजय जुलूस निकाला. समाहरणालय मुख्य द्वार से शंकर चौक तक के निकाले इस विजय जुलूस में सूर्यनारायण, अनिल कुमार अनल, लक्ष्मी राम, अरुण सिंह, संजू कुमारी, राजन रंजन, अनिल कुमार, सत्यदेव शर्मा, सतीश कुमार, मनीष सिंह, अनीश कुमार, हेमचंद्र, किशोर कुमार, प्रयाग, केदार ठाकुर, रविन्द्र कुमार, विवेक, आलोक कुमार, अजय कुमार पासवान, अरविंद कुमार मिश्र, अब्दुल हन्नान, संजय कुमार, श्यामल किशोर सहित दर्जनों की संख्या में कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >