सहरसा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर गुरुवार को वीर कुंवर सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर परिषद कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके साहस, त्याग व राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया. कार्यक्रम को संबोधित करते जिला संयोजक शिवम शांडिल्य ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे अमर सेनानी थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर युवाओं के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया. उनका जीवन साहस, स्वाभिमान एवं राष्ट्र समर्पण का प्रतीक है. नगर मंत्री रोशन कामत ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का योगदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है. युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. इस मौके पर नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी, विभाग सह संयोजक जयंत जोशी, मोनू झा, रोहन कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
अभाविप कार्यकर्ताओं ने जयंती पर वीर कुंवर सिंह को किया याद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर गुरुवार को वीर कुंवर सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया
