आनेव वाले दिनों में गैस आपूर्ति सुचारू रहने की उम्मीद

एलपीजी गैस सिलिंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में गुरुवार को जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने अवगत कराया

लंबित गैस वितरण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश

सहरसा.

एलपीजी गैस सिलिंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में गुरुवार को जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने अवगत कराया. उन्होंने कहा कि लंबित वितरण कार्य को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में बुधवार कुल 2794 सिलिंडरों की डिलीवरी की गयी. वर्तमान में जिले के पास कुल 7350 भरे हुए सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध है. जिससे आगामी दिनों में आपूर्ति सुचारू रहने की उम्मीद है. पिछले 24 घंटों में जिले भर में कुल 2980 नई बुकिंग प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन ने सभी वितरकों को निर्देश दिया है कि वे प्राप्त बुकिंग का निपटान त्वरित गति से करें. समीक्षा में पाया गया कि कुछ एजेंसियों के पास लंबित बुकिंग की संख्या अधिक है. वर्तमान में जिले का औसत वेटिंग पीरियड लगभग तीन से चार दिन है. गौरी शंकर एचपी गैस एजेंसी एवं शांति एचपी गैस ग्रामीण वितरक द्वारा सर्वाधिक डिलीवरी की गयी है. हालांकि, जय मां भगवती एचपी गैस को लंबित बुकिंग 7.97 दिन को जल्द समाप्त करने का निर्देश दिया गया है. आशा भारतगैस एजेंसी एवं शहीद राजनंदन भारत गैस द्वारा बुधवार को सबसे अधिक डिलीवरी सुनिश्चित की गई. उन्होंने कहा कि जिन वितरकों के पास बैकलॉग चार दिन से अधिक है, उन्हें अतिरिक्त वाहन एवं जनशक्ति लगाकर अगले 48 घंटों के भीतर पेंडिंग कम करने का आदेश दिया गया है. सभी गैस वितरक प्रतिदिन अपना ओपनिंग स्टॉक व इन-ट्रांजिट माल की सूचना ससमय पोर्टल पर अपडेट करेंगे. जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे विभिन्न वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण करें. जिससे सिलिंडरों की कालाबाजारी नहीं हो व उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ही गैस मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >