अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

सोनवर्षाराज . थाना क्षेत्र के डुमरा गांव स्थित भगवती मंदिर में बीते रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर करीब तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण सहित दानपेटी से चढ़ावे की राशि की चोरी कर ली. ग्रामीणों ने बताया कि चोरी किये गये आभूषणों में सात से आठ पीस चांदी का झांप, टिकली व अन्य सामान था. इसके अलावा दानपेटी से चढ़ावे की राशि चोरी कर ली गयी. घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी सत्तो पंडित सहित ग्रामीणों को सोमवार की अहले सुबह हुई. जब मंदिर के द्वार में लगा कुंडी टूटा पाया गया. घटना बाद छानबीन के क्रम में मंदिर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित खेत से टूटे हुए अवस्था में दानपेटी बरामद किया गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी. घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया. थानाध्यक्ष सजंय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >