सलखुआ डीह टोला हत्याकांड में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, एसडीपीओ ने की प्रेसवार्ता

सलखुआ डीह टोला हत्याकांड में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार,

सिमरी बख्तियारपुर. सलखुआ थाना क्षेत्र के सलखुआ डीह टोला में सोमवार शाम लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के पुत्र राकेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में किशोर यादव एवं निरंजन यादव शामिल हैं. इस संबंध में मंगलवार को बख्तियारपुर थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच गहराई से की जा रही है एवं अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश जारी है. एसडीपीओ ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. इधर, मृतक के परिजनों एवं गांव में अब भी शोक की लहर है. परिजनों ने मामले में निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >