बीच रेलवे ट्रैक पर दो ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

बीच रेलवे ट्रैक पर दो ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

सहरसा . बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या 31 के बीच रेलवे ट्रैक पर खड़ी ई रिक्शा चालक पर आरपीएफ ने शिकंजा कसा है. शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दो चालक को गिरफ्तार कर खगड़िया रेल न्यायालय भेज दिया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक संतोष कुमार सुमन, उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा व अन्य बल सदस्य द्वारा विशेष अभियान चलाकर गेट संख्या 31 पर अनाधीकृत रूप से ई रिक्शा चालक जो दोनों तरफ बंद गेट के बूम के अंदर रुके हुए थे को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर रेल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. दोनों आरोपी मो शमशाद आलम उम्र 30 वर्ष पूरब बाजार वार्ड नंबर 31, वहीं दूसरा मो सोनू उम्र 25 वर्ष डुमरैल वार्ड नंबर 26 के रूप में पहचान की गयी. बताया जा रहा है कि बीच रेलवे ट्रैक पर ई रिक्शा लगाकर चालक ट्रेन से सवारी उतरने का इंतजार कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >