महिला स्वास्थ्य व खुशहाली पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

सहरसा में महिलाओं के स्वास्थ्य, एनीमिया और मानसिक जागरूकता पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

सहरसा. टीएलसी सुलिन्दाबाद में महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य एवं खुशहाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की पांचवीं एवं अंतिम बैच शनिवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण 24 से 25 जुलाई तक आयोजित किया गया. जिसमें जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार के निर्देशन में 29 मास्टर रिसोर्स पर्सन को शामिल किया गया. श्री कुमार स्वयं प्रशिक्षण में मौजूद रहकर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया. प्रशिक्षण में तीन प्रमुख विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई. 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में होने वाली एनीमिया, प्रसवोत्तर एवं रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाला अवसाद, तथा स्पर्श प्रजनन स्वास्थ्य सूत्र की जानकारी दी गई.

एनिमिया शरीर में आयरन की कमी से होने वाली व्यापक समस्या

प्रशिक्षकों ने बताया कि एनीमिया शरीर में आयरन की कमी से होने वाली व्यापक समस्या है. जिसके लिए नियमित हीमोग्लोबिन जांच, संतुलित आहार एवं आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन जरूरी है. हर महिला को वर्ष में कम से कम एक बार रक्त जांच कराने की सलाह दी गई. दूसरे सत्र में प्रसवोत्तर एवं रजोनिवृत्ति अवसाद को एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य स्थिति बताते समय पर पहचान एवं चिकित्सकीय सलाह पर बल दिया गया.


परिवार के सहयोग एवं सकारात्मक वातावरण इलाज में सहायक

परिवार के सहयोग एवं सकारात्मक वातावरण को इसके समाधान में सहायक बताया गया. तीसरे सत्र में स्पर्श सूत्र, सफाई, पर्याप्त पानी, पेशाब नहीं रोकना, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित यौन व्यवहार एवं नियमित जांच पर चर्चा हुई. प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय स्तर पर महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन की दिशा में प्रेरित करना रहा. प्रशिक्षण का संचालन जिला साधनसेवी अमित कुमार ने किया .


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >