तैंतीस पीस विस्कॉफ कफ सीरप, कार व बाइक के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

तैंतीस पीस विस्कॉफ कफ सीरप, कार व बाइक के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सत्तरकटैया . बिहरा पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान खोनहा गांव से 33 पीस विस्कॉफ कफ सीरप, एक आइटेन कार व एक बाइक के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस निरीक्षक सह बिहरा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया की पुलिस गश्ती के दौरान एक कार सवार व एक बाइक सवार भागने लगा. जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया और तलाशी लेने पर कार व बाइक से 33 पीस कुल तीन लीटर तीन सौ ग्राम विस्कॉफ कफ सीरप बरामद हुआ. दोनों का नाम पूछने पर एक मेनहा निवासी सुधीर कुमार व बरघुरा निवासी रंजन कुमार बताया. पुलिस ने कार व बाइक सहित दोनों कारोबारी को गिरफ्तार कर थाना लाया. जहां मध निषेध एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. …………………………………………………………………………………………………… थाना में जब्त शराब किया नष्ट सत्तरकटैया . बिहरा थाना में जब्त शराब शनिवार को नष्ट किया गया. सीओ शिखा सिंह, थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा व उत्पाद विभाग के एसआई लक्ष्मण कुमार के उपस्थिति में 45 लीटर देसी व 14.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन सौ ग्राम कोरेक्स नष्ट किया गया. ………………………………………………………………………………………………….. लूटपाट एवं अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ निवासी वरुण झा ने आवेदन देकर घर में लूटपाट करने व नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखित आवेदन में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे और घर में पुत्री अकेले थी. एक महिला ने रात में घर खुलवाकर ताराकांत झा सहित अन्य को घर में घुसाकर दो लाख तीस हजार नगद, जेवर एवं कपड़ा आदि लूट लिया और नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया. वहीं सूचना पर बिहरा थाना पुलिस के साथ-साथ सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजित कुमार एवं मुख्यालय डीएसपी भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए. साथ ही पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है. वहीं हिरासत में लिए गए सभी व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >