कट्टा व मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. मंगलवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शाहपुर निवासी राजन यादव के घर के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नाबालिग को पकड़ा. उसके मोबाइल की जांच में एक कट्टे की फोटो मिली. पूछताछ में उसने बताया कि यह हथियार शिवनंदन कुमार, पिता उमेश यादव, निवासी अगवानपुर के पास है. पुलिस ने अगवानपुर वार्ड नंबर सात में छापेमारी की और शिवनंदन कुमार को पकड़ लिया. तलाशी में उसकी कमर से एक कट्टा बरामद किया गया. आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कट्टा और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >