राष्ट्रीय स्वाभिमान पर सर्वस्व न्योछावर करने के लिए हमेशा रहें तैयार

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को महाराणा क्लब द्वारा पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

महाराणा क्लब ने पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप को की श्रद्धांजलि अर्पित

सहरसा. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को महाराणा क्लब द्वारा पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारतीय शौर्य एवं पराक्रम के स्वर्णिम शिखर पर लहराते पताका पर अमिट इतिहास लिखने वाले क्षत्रिय कुलभूषण एवं मेवाड़ की विजय गाथा को याद करते क्लब के सदस्यों व सामान्य जनमानस द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें व उनके अमर जीवन को याद किया. उन्हें याद करते महाराणा क्लब संयोजक सह भाजपा नेता विजय बसंत ने समाज के हर व्यक्ति को राष्ट्रीय भावना को जागृत करने एवं अपने राष्ट्रीय स्वाभिमान पर सर्वस्व न्योछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों को संबोधित करते क्लब संरक्षक शशि सिंह ने भी छात्रों को उनके जीवनवृत्त से अपने चरित्र को निर्माण करने को कहा. युवा समाजसेवी एवं उद्यमी जितेंद्र चौहान ने भी महाराणा प्रताप के जीवन दर्शन को समाज के लिए प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शिका के रूप में अपनाने की बात कही. कार्यक्रम में अमन सिंह, हरेंद्र नारायण सिंह मेजर, कुणाल आनंद, विजय सिंह, अभिषेक तोमर, नीरज सिंह, सोना सिंह भदौरिया, अंकित सिंह, शिवम सिंह, सौरभ सिंह, संगम सिंह राजपूत, अनिल कुमार, अक्षत सिंह, सोमेश कुमार, नीरज कुमार, सोनु सिंह, तापस सिंह, रौशन झा, रविंद्र शर्मा, शिव कुमार, अभिषेक कुमार, विनीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >