टक्कर के बाद एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गये ट्रैक्टर

मुरली-मनौरी मार्ग पर नवनिर्माणाधीन सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहे एक ट्रैक्टर से पीछे से आ रहा दूसरा ट्रैक्टर टकरा गया.

बनमा ईटहरी. मुरली-मनौरी मार्ग पर नवनिर्माणाधीन सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहे एक ट्रैक्टर से पीछे से आ रहा दूसरा ट्रैक्टर टकरा गया. टक्कर के बाद दोनों ट्रैक्टर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गये. जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूर्व दिशा से सोनालिका ट्रैक्टर सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहा था. उसी दौरान मुरली की ओर से आ रही महिंद्रा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गयी और सीधे छिड़काव कर रहे ट्रैक्टर से जा भिड़ी. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. दोनों वाहनों को आंशिक क्षति पहुंची है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं बनमा पुलिस को जानकारी मिली. जिसके बाद एसआई हसीन अहमद खान घटना स्थल पर पहुंचे. हालांकि तब तक दोनों ट्रैक्टर अपने अपने रास्ते जा चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >