मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत परिभ्रमण दल रवाना

मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत बुधवार को प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय खजुरी के बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाया गया.

सौरबाजार. मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत बुधवार को प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय खजुरी के बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह और भरत शर्मा के नेतृत्व में दोनों विद्यालय के करीब सौ बच्चों को महिषी उग्रतारा स्थान, महपुरा संत बाबा कारु खिरहर स्थान, कंदाहा सूर्य मंदिर, कोसी नदी पर बने बलुआहा महासेतु समेत कोसी क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचकर वहां के बारे में जानकारी दी गयी. शिक्षकों ने बताया कि जिस चीज को बच्चे किताब में पढ़ते हैं, उन्हें उस जगह पहुंचकर भौतिक रूप से देखने के बाद उनके ज्ञान में वृद्धि होती है और उसे बच्चे जल्दी नहीं भूलते हैं. परिभ्रमण दल में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी मौजूद रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >