चोरों ने बंद घर से उड़ाये 2.30 लाख के सामान

चोरों ने बंद घर से उड़ाये 2.30 लाख के सामान

वेंटिलेटर तोड़कर घर में घुसे चोर, लगातार जारी है चोरी, पुलिस के हाथ खाली सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस की रात्रिकालीन गश्ती को खुली चुनौती देते हुए शातिर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. गुरुवार और शुक्रवार की घटना के बाद अब रविवार रात गर्ल्स स्कूल रोड वार्ड संख्या 26 स्थित एक बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया गया है. वेंटिलेटर तोड़कर घर में घुसे चोर घटना के संबंध में पीड़ित संजीव कुमार ने बताया कि वह अपने घर को बंद कर बाहर गए हुए थे. इसी दौरान रविवार रात चोर पीछे का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे और गोदरेज का ताला तोड़ दिया. चोरों ने सोने के जेवरात (सिकड़ी और अंगूठी), मोटर, गैस सिलेंडर, चूल्हा और बर्तन समेत लगभग 2 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इधर पीड़ित ने घटना को लेकर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ साथ जल्द से जल्द मामले की उद्भेदन करने की मांग की है. पुलिस के हाथ खाली बता दें कि बीते शुक्रवार की रात को दुर्गा स्थान गली में किराना व्यवसायी विनोद भगत के घर से तीन लाख नगद की चोरी चोरों द्वारा की गयी थी. इस मामले में चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे. बावजूद इसके पुलिस के हाथ अब तक खाली है. उससे ठीक एक दिन पहले गुरुवार रात माखन टोला में 20 लाख के जेवरात पर चोर ने हाथ साफ कर लिया. इधर एक के बाद एक लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों में भारी दहशत और आक्रोश है. लोगो का कहना है कि पुलिस की गश्ती पूरी तरह फेल नजर आ रही है. इस पूरे मामले में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >