चोरों ने एक साथ चार घरों में की चोरी, हजारों रुपये नगदी के अलावा जेवरात व कपड़े तक ले गये चोर

चोरों ने एक साथ चार घरों में की चोरी

सोनवर्षाराज . पड़रिया पंचायत के चिल्लारही गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर हजारों रूपये नगद सहित चांदी के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. एक रात में ही चार घरों में हुई चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. वहीं पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है. चोरों ने चिल्लारही गांव के दिनेश मुखिया, मनटुन मुखिया, बबलू मुखिया व शंभू मिस्त्री के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. मिली जानकारी अनुसार सोमवार की रात अज्ञात चोर गिरोह के सदस्यों ने चिल्लारही गांव के दिनेश मुखिया के घर में घुस कर बक्से में रखा जेवरात में पायल, लॉकेट, कंगन सहित कपड़े की चोरी कर ली. वहीं मनटुन मुखिया के घर से मोबाइल की चोरी कर ली. बबलू मुखिया के घर से तीन हजार रुपये सहित जेवरात की चोरी कर ली. जबकि शंभू मिस्त्री के घर से बक्से में रखा बीस हजार नगदी सहित हजारों के जेवरात, कपड़ा व अन्य सामान की चोरी कर ली. पीड़ित परिवार ने काशनगर थाना में आवेदन देकर चोरी गयी नगदी सहित जेवरात के बरामदगी की मांग करते अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. इस बाबत काशनगर थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >