चोरी के दौरान चोरों ने की फायरिंग

चोरी के दौरान चोरों ने की फायरिंग

सोनवर्षाराज . थाना क्षेत्र के बालू टोला में अज्ञात चोर चोरी के दौरान ग्रामीणों के जगने पर गोली फायरिंग कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार अहले सुबह रशीद अंसारी के घर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के दौरान खटपट की आवाज सुन घर में सो रही महिला जग गयी. इस दौरान घर के सदस्य के बाहर निकलते ही चोर गोली फायर करते हुए मौके से फरार हो गया. गोली की आवाज सुन आसपास के ग्रामीणों के जगने व आसपास खोजबीन के क्रम में रशीद के घर से चोरी किया गया बैग तिलाबे नदी किनारे बरामद किया गया. जबकि पडोस के गुलेशा खातून की सिलाई मशीन घर से गायब मिली. ग्रामीणों ने बताया चोरों ने कुदूस व सलीम के घर से गैस सिंलेंडर और मोटर चोरी की भी घटना घटी है. प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >