जिले में एलपीजी गैस की है पर्याप्त उपलब्धता, लंबित वितरण शीघ्र पूरा करने का निर्देश

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी अद्यतन सूचना के अनुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है.

सहरसा. जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी अद्यतन सूचना के अनुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है. विभिन्न गैस कंपनियों की स्थानीय एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलिंडरों का वितरण किया जा रहा है. साथ ही लंबित वितरण कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया गया है. भारत गैस की स्थानीय एजेंसियों द्वारा रविवार को कुल 1100 गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 2381 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं. कंपनी का बैकलॉग 3.3 दिनों का है, जबकि औसत दैनिक बिक्री 1298 सिलिंडर है. वहीं एचपी गैस की एजेंसियों ने रविवार को 1568 गैस सिलेंडरों का वितरण किया। वर्तमान में 5052 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं. एचपी गैस का बैकलॉग 3.38 दिनों का एवं औसत दैनिक बिक्री 1503 सिलिंडर दर्ज की गयी है. इंडेन गैस की एजेंसियों द्वारा रविवार को सर्वाधिक 2019 गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 4585 भरे हुए सिलिंडर उपलब्ध हैं. इंडेन का बैकलॉग 5.85 दिनों का है एवं औसत दैनिक बिक्री 2101 सिलेंडर है. जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को लंबित उपभोक्ताओं तक शीघ्र गैस सिलिंडर पहुंचाने एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया है, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >