सिलसिलेवार ढंग से सैकड़ों बिजली पोल से गुजरने वाली तार की चोरी

सिलसिलेवार ढंग से सैकड़ों बिजली पोल से गुजरने वाली तार की चोरी

परेशान ग्रामीण व किसानों ने बैठक कर जतायी चिंता प्रशासन से सख्त व कारगार कार्रवाई की मांग कहरा. सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर पंचायत क्षेत्र के सुनसान बहियार इलाके में एक सप्ताह के दौरान अज्ञात चोरों ने सिलसिलेवार ढंग से सैकड़ों बिजली पोल से गुजरने वाली लाखों की कीमती बिजली तार की चोरी कर ली है. जिससे क्षेत्रों के सैकड़ों एकड़ में लगी विभिन्न प्रकार की फसल की सिंचाई के लिए किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. घटना से परेशान होकर मंगलवार को किसानों ने सरपंच दिलीप शर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर बढ़ती चोरी की घटना पर चिंता व्यक्त की गयी है. बैठक में मौजूद पूर्व उपप्रमुख अनिल यादव, भल्टू यादव, पूर्व उपमुखिया इंदल यादव सहित अन्य ने बताया कि पिछले सप्ताह अमरपुर में उत्तरबाड़ी टोला बहियार में अज्ञात चोरों ने ग्यारह हजार वोल्ट पावर की कई पोल की तार काट लिया था. जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गयी. उसके बाद भी विभाग और पुलिस कुछ नहीं कर पायी. जिस कारण अज्ञात चोरों का हौंसला बुलंद होता गया और एक दिन छोड़ दूसरे दिन लगातार सुनसान बहियार में लगे बिजली पोल से तार को काट कर चोरी करते रहे. सोमवार की रात भी अज्ञात चोरों ने अमरपुर से पूरब मुख्य सड़क किनारे सहित बहियार के करीब दो किलोमीटर में फैले सभी पोलों की तार काट कर चोरी कर ली है. जिससे अब बिजली चालित मोटर के बदले पंप सेट पर निर्भर रहना पड़ेगा. जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. बैठक में किसानों ने जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग से चोरों के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है एवं अतिशीघ्र सभी पोलों पर बिजली तार लगाने की मांग की है. जिससे किसान अपने खेतों का पटवन बिजली से कर सकें. बैठक में नागेश्वर यादव, उपेंद्र यादव, अरुण यादव, रामचंद्र यादव, देवनारायण यादव, सत्यनारायण यादव, हरि यादव, मानो यादव, अच्छे लाल यादव, अजय यादव, रतन यादव, विलक्षण यादव, देवीचंद यादव, जनार्दन यादव, रामचरित्र साह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे. फोटो – सहरसा 35 – तार चोरी को लेकर बैठक करते ग्रामीण.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >