युवक से मारपीट कर की लूटपाट, नंगा कर बनाया वीडियो

युवक से मारपीट कर की लूटपाट, नंगा कर बनाया वीडियो

सहरसा. जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी नंदकिशोर यादव के पुत्र सुजीत कुमार ने दो नामित युवक सहित एक अज्ञात युवक के खिलाफ एक युवक ने पहले जबरन बाइक पर बिठाकर सिमराहा नहर ले जाने, फिर मारपीट कर लूटपाट करने और नंगा कर वीडियो बनाकर छोड़ देने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे अपने गांव के ही दोस्त राजेंद्र चौपाल के पुत्र नीतीश कुमार के साथ एमएलटी कॉलेज पहुंचे थे. जहां उन्हें अमित कुमार और नेहाल जायसवाल सहित एक अज्ञात युवक जबरन अपनी बाइक बीआर 19 एक्स 0468 से उठाकर सिमराहा नहर के निकट स्थित एक लॉज पर ले गया. जहां उन दोनों से मोबाइल छीनकर मारपीट व लूटपाट की. जिसके बाद नंगा कर वीडियो बनाया गया. उसके बाद दोनों को केस मुकदमा किए जाने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देते सहरसा बस्ती पर लाकर छोड़ दिया गया. वहीं आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >