बनमा इटहरी, सहरसा से आशीष कुमार की रिपोर्ट : Saharsa news थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 5 में ससूर-बहू के बीच घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. एक महिला ने कथित तौर पर अपने पांच नाबालिग बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया. सभी की हालत गंभीर बनी हुई है और नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित महिला का नाम सोनी देवी, पति रंजन पंडित है. परिवार में तीन बेटियां प्रीति कुमारी, रचना कुमारी, सपना कुमारी और दो बेटे में राम कुमार और लखन कुमार हैं. मूंग स्प्रे वाली दवाई तेलियाहाट से महिला खुद से दिन में ही लाई और रात में दुध और होरलिक्स में मिला कर खुद भी पी ली और बच्चों को भी पिला दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ससुर -बहू के बीच जमीन-जायदाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि ससुर झीगर पंडित द्वारा जायदाद दूसरे बेटों के नाम करने की बात कहने के बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पुलिस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है. हालांकि अस्पताल में दोनों बेटे की हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि तीनों बच्चियों की हालत स्थिर बतायी जा रही है.
Saharsa ससूर-बहू विवाद बना जानलेवा: महिला ने 5 बच्चों संग खाया जहर, हालत गंभीर
थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 5 में ससूर-बहू के बीच घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. एक महिला ने अपने पांच नाबालिग बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया. सभी की हालत गंभीर बनी हुई है और नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है.
