विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू

पहले दिन सोनवर्षा व सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के लिए दिया गया प्रशिक्षण सहरसा. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अंतिम तैयारी में जुटा है. इसके तहत मतदान कर्मियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शनिवार से शुरू किया गया. प्रशिक्षण अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक उच्च विद्यालय जेल कॉलोनी व सीटीई कॉलेज में मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. द्वितीय चरण का प्रशिक्षण विधानसभावार पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रत्येक मतदान के लिए प्रतिनियुक्त चार पदाधिकारी पीठासीन पदाधिकारी, पी वन, पी टू एवं पी थ्री को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में 74 सोनवर्षा विधानसभा के लिए तैनात किये जाने वाले कर्मियों को अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पालियों में पीठासीन पदाधिकारियों व पीवन, पी टू व पी थ्री कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कोषांग नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी की निगरानी में दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में खास यह है कि पीपीटी मोड में टेलीविजन के माध्यम से सभी चीजों की जानकारी दी जा रही है. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि दो पालियों में सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र के तहत पीठासीन पदाधिकारियों, पी वन, पी टू एवं पी थ्री को कुल 55 प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. दूसरे चरण के प्रशिक्षण की पहली पाली में एक से 170 पोलिंग पार्टी के के 680 कर्मियों एवं दूसरी पाली में 171 से 340 पोलिंग पार्टी कुल 680 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है. दोनों पालियों में कुल 1360 कर्मियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया है. वहीं सीटीई में 76 सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के लिए दोनों पालियों में पार्टी संख्या एक से 300 तक को प्रशिक्षण दिया गया. कुल 1200 विभिन्न पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान पीआरओ ऐप को डाउनलोड करने एवं सभी कर्मी का ऑनलाइन एसेस्मेंट गुगल शीट पर टेस्ट लिया गया. मॉक पोल, 17 सी फार्म भरने एवं मशीन का सीआरसी करने के बारे में बताया गया. मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के दीपक कुमार, जिला आईटी मैनेजर विनय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >