गोविंदपुर चाही से बिरजाईन जाने वाली सड़क जर्जर, पुलिया क्षतिग्रस्त

गोविंदपुर चाही से बिरजाईन जाने वाली सड़क जर्जर, पुलिया क्षतिग्रस्त

विभाग बना उदासीन, लोग परेशान नवहट्टा . कोसी पूर्वी तटबंध के अंदर प्रखंड क्षेत्र के डरहार पंचायत के पूर्वी भाग महुआ चाही से बिरजाईन जाने वाली सड़क निर्माण के महज कुछ दिन बाद ही जर्जर हो गयी है. सड़क की बदहाली ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. वहीं गढ़िया के समीप बने तीन स्पेन के पुलिया का गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं होने के कारण बाढ़ के पानी का दबाव बनते ही क्षतिग्रस्त हो गया है. पुलिया क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विशेषकर स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों व महिलाओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस मार्ग से लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का सीधा जुड़ाव है, लेकिन पुलिया क्षतिग्रस्त रहने के कारण लोगों को वैकल्पिक और लंबे रास्ते से आवाजाही करनी पड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता की अनदेखी की गयी, जिसका खामियाजा आज आम जनता भुगत रही है. बावजूद इसके संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है, जिससे विभागीय उदासीनता साफ झलकती है. इस संबंध में नौला निवासी युवा समाजसेवी पंकज कुमार ने जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री एवं पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त सड़क एवं पुलिया की अविलंब मरम्मति कराकर आवागमन बहाल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >