जिले के चार पैक्स के नवनिर्मित गोदामों का ऑनलाइन मंत्री ने किया उद्घाटन

जिले के चार पैक्सों में राज्य योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत गोदामों का विधिवत उद्घाटन बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया.

सहरसा. जिले के चार पैक्सों में राज्य योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत गोदामों का विधिवत उद्घाटन बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया. उद्घाटन कार्यक्रम में सचिव सहकारिता विभाग एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम को लेकर जिला एनआइसी में संबंधित पैक्स अध्यक्ष, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी व जिला सहकारिता पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह मौजूद थे. धबौली दक्षिणी पैक्स प्रखंड पतरघट में एक हजार एमटी, गोरदह पैक्स प्रखंड सलखुआ में एक हजार एमटी, उटेशरा पैक्स प्रखंड सलखुआ में पांच सौ एमटी व सोनवर्षा पैक्स प्रखंड सोनवर्षा में पांच सौ एमटी के गोदाम का निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद इन पैक्सों में भंडारण की समस्या समाप्त हो गयी है. इसका लाभ पैक्स के साथ पैक्स से संबद्ध किसानों को प्राप्त हो सकेगा. उल्लेखनीय है कि एक हजार एमटी क्षमता के निर्माण के लिए प्राक्कलित राशि 72 लाख 67 हजार 954 रुपये एवं पांच सौ एमटी क्षमता के निर्माण में 34 लिख 59 हजार पांच सौ रुपये की राशि निर्धारित है. फोटो – सहरसा 16 – ऑनलाइन उद्घाटन मौके पर मौजूद अधिकारी व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >