खोनहा से भगायी गयी लड़की सहरसा से बरामद

खोनहा से भगायी गयी लड़की सहरसा से बरामद

सत्तरकटैया . बिहरा पुलिस ने खोनहा गांव से भगायी गयी नाबालिग लड़की को सहरसा से बरामद किया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया की बरामद की गयी लड़की का न्यायालय में बयान दर्ज कर परिजन के सुपुर्द कर दिया जायेगा. बिजलपुर से एक नाबालिंग लड़की को भगाया सत्तरकटैया . बिजलपुर गांव से एक नाबालिग लड़की को भगाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित पिता के आवेदन पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बिजली करंट से एक मवेशी की मौत सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के बरहशेर गांव स्थित वार्ड नंबर 3 में बिजली करंट लगने से एक मवेशी की मौत हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार नकछेदी मुखिया का भैंस चारा खाने गया था. जहां बिजली तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >