उत्पाद विभाग ने 90 लीटर कोरेक्स के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने 90 लीटर कोरेक्स के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहरसा . गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बलुआहा चौक के समीप वाहन जांच के क्रम में बड़ी मात्रा में कोरेक्स बरामद किया. जानकारी देते उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में जांच अभियान तेज किया गया है. इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बलुआहा चौक के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा गाड़ी बीआर 01 पीजी 0548 से नौ सौ बोतल कोडीनयुक्त कफ सीरप कुल 90 लीटर जब्त किया गया. साथ ही दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. जिसमें अभियुक्त पटना निवासी चालक लाल मोहन कुमार व अजगैबा भवानीपुर सौरबाजार के बादल कुमार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि जब्त कफ सीरप को पटना से सहरसा लाया जा रहा था. इस छापेमारी दल में निरीक्षक मद्य निषेध प्रकाश कुमार, एएसआई महेश कुमार सिंह सहित अन्य उत्पाद बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >