बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा पूरा शहर

बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा पूरा शहर

बाबा श्याम के भव्य निशान यात्रा का हुआ आयोजन सहरसा . फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित भव्य निशान यात्रा में बाबा श्याम का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा. यह निशान यात्रा भीमसेरिया धर्मशाला से प्रारंभ होकर मसोमात पोखर व कपड़ा पट्टी होते शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते श्री श्याम मंदिर पहुंची. भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया एवं बाबा श्याम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा. निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया. आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम परिवार के मुख्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रोहित तुलस्यान, आनंद भीमसेरिया, बिपुल दहलान, राज अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मनीष पचेरिया, आदित्य मित्तल, मंटू भीमसेरिया, श्रवण खेतान, नितेश अग्रवाल एवं संजय मस्कर ने अपनी सक्रिय भागीदारी से इस यात्रा को भव्य बनाया. निशान यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा की व्यवस्था की गयी थी. मंदिर पहुंचने पर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने पानी की सेवा दी. जबकि राजेश जादूका द्वारा रियल जूस की सेवा प्रदान की गयी. शहर भ्रमण के दौरान ओमप्रकाश खेमका ने अपने आवास के सामने पानी की सेवा दी. जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली. निशान यात्रा के समापन पर श्री श्याम मंदिर में शाम सात बजे से कीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया. श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह निशान यात्रा हर वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन आयोजित की जाती है. जिसमें शहर के सभी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इस वर्ष भी यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा देखा गया. निशान यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया. श्री श्याम मंदिर पहुंचने पर बाबा श्याम की पूजा-अर्चना की गयी व प्रसाद वितरण किया गया. इस मौके पर श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों में भागीदारी की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >