रेलवे कॉलोनी में दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सहरसा. ओबीसी रेल यूनियन व लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार को रेलवे कालोनी स्थित स्काउट मैदान में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इस दौरान चिकित्सकों द्वारा रेलवे कर्मियों व उनके परिजनों का स्वास्थ्य जांच कर मेडिकल परामर्श दी गयी. इस मौके पर सहरसा के सीनियर डीएमओ डॉ अनिल कुमार, स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार, ओबीसी एसोसिएशन के शाखा मंत्री अंगद कुमार भी मौजूद रहे. जानकारी देते हुए बताया गया कि रेलवे कर्मियों व उनके परिजनों को तबीयत खराब हो जाने पर पटना या दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन अब रेलवे अस्पताल व लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज के साथ अनुबंध होने पर रेल कर्मचारियों में काफी खुशी है. कई बार रेल कर्मियों को अवकाश नहीं होने के कारण बीमार परिजनों को बाहर ले जाने में काफी समस्या होती है. अब ऐसे में रेलवे अस्पताल व लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज के द्वारा दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर मुफ्त दवा वितरण किया जा रहा है. वहीं बुधवार को लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा आंख, कान, नाक, बीपी, शुगर व महिला रोगियों की जांच कर दवा दी गयी. जांच शिविर में 300 से अधिक मरीजों की निशुल्क जांच कर दवा वितरण किया गया है. इस मौके पर शाखा अध्यक्ष धनंजय, राजन सिन्हा, अरुण पाल, राजेश कुमार, राहुल कुमार, रतन कुमार, कुसुम लाल यादव, रामलखन कुमार, पुष्पक कुमार, अवनीश कुमार व धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या रेल कर्मी व उनके परिवारजन मौजूद रहे.
300 से अधिक मरीजों की जांच कर दी गयी दवा
ओबीसी रेल यूनियन व लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार को रेलवे कालोनी स्थित स्काउट मैदान में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.
