बेटी का होना था फलदान, हो गया सब कुछ खाक

बेटी का होना था फलदान, हो गया सब कुछ खाक

आग से 32 परिवारों का घर सहित लाखों की संपत्ति राख ग्रामीणों ने पंपिग सेट चलाकर सामूहिक रूप से मशक्कत कर आग पर पाया काबू सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के खजुराहा पंचायत के भंवड़ा गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से 32 परिवारों का घर सहित लाखों की संपत्ति राख में बदल गयी. घटना की सूचना पर सिमरी बख्तियारपुर, सौरबाजार व बसनही थाना से कई फायर बिग्रेड की गाडियां भी पहुंची. हालांकि तबतक सबकुछ राख में तब्दील हो चुका था. इसलिए दमकलों का उपयोग बस चिंगारी बुझाने के काम ही आ सका. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भंवड़ा गांव निवासी बैजनाथ मुखिया की बड़ी पुत्री जूली कुमारी का फलदान तय था. इसकी तैयारी में शुक्रवार को परिवार के लोग विलंब से सोये थे. इसी दौरान उनके घर में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने अगल बगल के जगरनाथ मुखिया, रामचंद्र मुखिया, जगदीश ठाकुर, मिला देवी, बिंदेश्वरी मुखिया, सावित्री देवी, माया देवी, चंदन देवी, चंदा देवी, पूनम देवी, कल्पना देवी समैत अन्य की घरों को अपनी चपेट में ले लिया. हो हल्ला होते ग्रामीणों ने पंपिग सेट चलाकर सामूहिक रूप से मशक्कत कर आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक सारा कुछ बर्बाद होकर रह गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर से एक भी समान बाहर निकालना मुश्किल हो गया था. सबसे ज्यादा क्षति बैजनाथ मुखिया को हुई. उसके द्वारा अपनी पुत्री के फलदान व 23 अप्रैल को शादी के लिए रखे गए करीब ढाई लाख नगद, 2 लाख के जेवरात एवं करीब 2 लाख रूपये का फर्नीचर आग की भेंट चढ जाने से उनके समक्ष दुखों का पहाड़ टूट पडा है. शनिवार की सुबह आरओ सैयद बादशाह ने घटना स्थल पर पहुंच क्षति का जायजा लिया. ग्रामीणों के अनुसार आग से करीब 32 परिवारों प्रभावित हुए हैं. जबकि सोनवर्षा के आरओ सैयद बादशाह ने कहा कि 15-16 परिवार आग से प्रभावित हुए हैं. वैसे अंचल कर्मी द्वारा वास्तविक क्षति का आकलन किया जा रहा है. • Scanned by Gmail

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >