कहरा सदर परियोजना की स्थिति खराब, 15 दिनों में सुधार लाने का निर्देश

कहरा सदर परियोजना की स्थिति खराब, 15 दिनों में सुधार लाने का निर्देश

आईसीडीएस के तहत प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं की हुई मासिक समीक्षा सहरसा . आईसीडीएस के तहत प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं एवं गतिविधियों की मासिक समीक्षा उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ, सभी महिला पर्यवेक्षिका व सभी प्रखंड समन्वयक शामिल हुए. समीक्षात्मक बैठक में सभी परियोजना को पोषण ट्रैकर के सभी आयामों पर शत प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया. एफआरएस में लाभुकों के चेहरे के सत्यापन के लिए समन्वय स्थापित करते सुधार लाने का निर्देश दिया. कहरा सदर परियोजना की स्तिथि खराब रहने के कारण खेद प्रकट करते 15 दिनों के अंदर सुधार लाने का निर्देश दिया.अतिकुपोषित बच्चों की संख्या में कमी लाने व क्षेत्र में सुधार कराते सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया. नाटेपन में अत्यधिक बच्चों की संख्या को देखते सभी महिला पर्यवेक्षिका को इसे सूक्ष्मता से जांच कर सभी सेविकाओं से सही प्रविष्टि कराते इसमें सुधार लाने व राज्य स्तर पर जिला की रैंकिंग खराब रहने के कारण अत्यंत खेद जताया. साथ ही इसमें सुधार करने का निर्देश दिया. पोषण ट्रैकर पर प्रतिदिन सभी केंद्रों के खुलने की प्रविष्टि शत प्रतिशत कराने के लिए सभी महिला पर्यवेक्षिका को निर्देश दिया. ऐसा नहीं होने पर सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिया. सभी मद में प्राप्त आवंटन के विरुद्ध व्यय की समीक्षा की गयी. जिसमें व्यय होने योग्य सभी राशि को यथा शीघ्र व्यय करने व जिला में परियोजनाओं की रैंकिंग में व्यय के प्रतिशत को भी एक मानक के रूप में रखने व उसके हिसाब से प्रति माह परियोजनाओं की रैंकिंग करने का निर्देश दिया. सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अपनी-अपनी परियोजना के तहत सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं की रैंकिंग करने एवं निचले पायदान पर रहने वाली महिला पर्यवेक्षिकाओं पर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया. अगले माह में सभी बिंदुओं कि गहन समीक्षा की जायेगी एवं उस वक्त निम्न प्रदर्शन वाले पदाधिकारी एवं कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी, इसका भी निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय निर्माण का भोतिक सत्यापन कर भेजने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >