102 पर नहीं हुआ संपर्क, तो ठेला ही बना मरीज का सहारा

Delay in Ambulance: 102 नंबर एंबुलेंस से संपर्क नहीं होने से परिवार वाले आनन-फानन में ठेले से ही बेलापुर के 65 वर्षीय फेकन राम नामक वृद्ध मरीज को लेकर रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती कराया.

Delay in Ambulance: रोहतास नगर पंचायत के बेलापुर में शनिवार की देर रात 102 नंबर एंबुलेंस से संपर्क नहीं होने से परिवार वाले आनन-फानन में ठेले से ही बेलापुर के 65 वर्षीय फेकन राम नामक वृद्ध मरीज को लेकर रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती कराया. परिजनों ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ी. उसके बाद अस्पताल ले जाने के लिए 102 नंबर पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ.

Delay in Ambulance: ठेला बना मारीज का सहारा

इसके बाद ठेले पर ही ले जाकर भर्ती किया गया. इसके बाद रोहतास पीएचसी के चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुज चौधरी ने कहा कि एंबुलेंस के ड्राइवर और कर्मियों का संपर्क नंबर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है. कॉल आने पर किसी को भी तत्काल भेजा जाता है. 102 का कॉल सेंटर पटना में है.

Saharsa News in Hindi

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >