लहटन चौधरी महाविद्यालय में शिक्षक संघ की हुई बैठक

क्षेत्र के लहटन चौधरी महाविद्यालय पस्तवार बलुआहा के सभा भवन में बुधवार को शिक्षक संघ की बैठक हुई.

महिषी. क्षेत्र के लहटन चौधरी महाविद्यालय पस्तवार बलुआहा के सभा भवन में बुधवार को शिक्षक संघ की बैठक हुई. प्राचार्य परमेश्वर साह की अध्यक्षता व वरीय प्राध्यापक प्रो विमल कांत झा के संचालन में संचालित बैठक में नव नियुक्त शिक्षक प्रतिनिधि प्रो प्रांजल सिंह सहित संघ के वरीय सदस्यों को पाग व माला देकर सम्मानित किया गया. बैठक को संबोधित करते प्राचार्य परमेश्वर साह ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि प्रो प्रांजल के कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था सुदृढ़ होगा व विकास को नया आयाम मिलेगा. आशा है कि श्री सिंह शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की समस्या के निदान में सहभागी होंगे. पूर्व प्राचार्य रामदेव साह, वरीय प्राध्यापक अरविंद कुमार सिंह, प्रो सुशील कुमार झा, प्रो शुभेंदु मिश्रा, प्रो शमीमा खातून सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि वर्षों की तपस्या के बाद महाविद्यालय को सरकार से अनुदान का आवंटन मिला है. प्रो प्रांजल प्राचार्य व महाविद्यालय प्रबंधन समिति के साथ समन्वय स्थापित कर पारदर्शिता के साथ महाविद्यालय कर्मियों के बीच अनुदान का बंटवारा कराएंगे. पारदर्शी वितरण व्यवस्था के लिए सर्व सम्मति से नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया. प्रो प्रांजल ने मौके पर मौजूद सभी शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों को संबोधित करते कहा कि आप सबों ने मुझ पर विश्वास जता प्रतिनिधित्व का मौका दिया है. आपके उम्मीद व आकांक्षा को पूरा करना प्राथमिकता होगा. बैठक में पूर्व प्रतिनिधि प्रो अमिलेश कुमार झा, प्रो सुनीता गुप्ता, प्रो शिशुपाल, कार्यालय कर्मी चंद्र मोहन ठाकुर, ऋषि मुनि, अब्दुल कादिर, राजमोहन, रतन पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >