शिक्षिका ने अपने वेतन से बच्चों के बीच टॉय बेल्ट व आइ-कार्ड का किया वितरण

प्रखंड क्षेत्र के सहसौल पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सहसौल में पदस्थापित प्रधान शिक्षिका मोनी कुमारी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है.

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के सहसौल पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सहसौल में पदस्थापित प्रधान शिक्षिका मोनी कुमारी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. उन्होंने अपने वेतन की राशि से विद्यालय के बच्चों के बीच टॉय बेल्ट एवं आइ-कार्ड का वितरण किया. जिससे बच्चों में विद्यालय के प्रति उत्साह और अनुशासन की भावना देखने को मिली. इस अवसर पर मौजूद प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया शिवेंद्र नारायण सिंह ने प्रधान शिक्षिका के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मोनी कुमारी की पदस्थापना के बाद विद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल का निर्माण हुआ है. बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ी है और पढ़ाई के प्रति रुचि भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. मुखिया शिवेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि ऐसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं, जो अपने कर्तव्यों से आगे बढ़कर बच्चों के भविष्य को संवारने का प्रयास करते हैं. प्रधान शिक्षिका की इस पहल से न सिर्फ बच्चों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि अभिभावकों में भी विद्यालय के प्रति विश्वास मजबूत हुआ. वहीं प्रधान शिक्षिका मोनी कुमारी ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि बढ़े यही उनका मूल दायित्व है. उन्होंने विद्यालय के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं समेत विद्यालय में छात्रों के बढ़ते उपस्थिति को लेकर अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >