सड़क हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी

सड़क हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर मुख्य सड़क मार्ग पर रायपुरा चौक के समीप सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुरवा गांव निवासी शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार सिंह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सबैठा गांव स्थित नया प्राथमिक विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. सोमवार की सुबह वह अपने विद्यालय से बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से रायपुरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रायपुरा चौक के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते घायल शिक्षक को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया. वहीं, घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >