निक्ष्य मित्र योजना की वर्षगांठ पर टीबी मरीजों को लिया गोद

निक्ष्य मित्र योजना की वर्षगांठ पर टीबी मरीजों को लिया गोद

अगले छह माह तक देंगे पौष्टिक आहार सहरसा . केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है. इस लक्ष्य की दिशा में गरीब तबके के टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए निक्ष्य मित्र योजना चलायी जा रही है. इसके तहत समाज के इच्छुक लोग निक्ष्य मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेते हैं व उन्हें प्रति छह माह तक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराते हैं. गुरुवार को इस योजना की वर्षगांठ पर जिला यक्ष्मा केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार आजाद की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ मेहता, एनटीईपी डब्ल्यूएचओ सहलाकर डॉ. इश्फाक नाजिर बट्ट, जिला स्वास्थ्य समिति से जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय रंजन, जिला लेखा प्रबंधक सनोज कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक राहुल किशोर एवं सदर अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी ने एक-एक टीबी मरीज को गोद लिया एवं प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार का वितरण किया. अधिकारियों ने कहा कि दवा के साथ संतुलित आहार भी टीबी मरीजो को स्वस्थ होने के लिए अनिवार्य है. साथ ही समाज के इच्छुक लोग निक्ष्य मित्र बनकर इस योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं. कार्यक्रम में सभी यक्ष्मा कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >