बांका. डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की एक बैठक समाहरणालय के मिनी सभागार में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रुप से एसडीपीओ बांका, बौंसी व बेलहर, जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक एससीएसटी आदि उपस्थित थे. मौके पर कुल 25 पीड़ितों को भुगतान मुआवजा व 36 कांडों के पीड़ितों को आवंटन के अभाव में लंबित भुगतान पर चर्चा के लिए समिति के समक्ष रखा गया. वहीं. हत्या के 1 मामले में न्यायालय में जल्द चार्जशीट समर्पित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीएम ने विशेष लोक अभियोजक के द्वारा अबतक आरोप गठन से संबंधित लंबित मामलों एवं सुस्त कार्यशैली पर खेद व्यक्त किया. द्वितीय क़िस्त के मुआवजा भुगतान के लिए लंबित 42 मामलों में आरोप पत्र को अविलंब समर्पित करने का निर्देश दिया गया. सभी थानाध्यक्ष एवं विशेष लोक अभियोजक को अन्वेषण, सुनवाई, अनुसंधान व विचारण के क्रम में यात्रा भत्ता आदि के भुगतान के लिए पीड़ितों व आश्रितों की सूची आदि उपलब्ध कराने की बात कहीं गयी. इस मामले में डीएम ने पूर्व में भी दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किये जाने पर खेद व्यक्त किया. इसके अलावा भूमि विवाद से संबंधित मामलों को भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड कर जनता दरबार में शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश सभी सभी सीओ व पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया. साथ ही पीड़ितों से प्राप्त आवेदनों के अनुसार उचित धारा लगाने की बात कहीं गयी. डीएम ने अत्याचार से संबंधित सभी कांडों का वर्षवार सूची तैयार करने का निर्देश दिया. ताकि मुआवजा भुगतान के लिए कोई भी मामला लंबित नहीं रहे और पोर्टल का डाटा में भिन्नता ना हो. डीएम ने जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में दिये निर्देश बांका. जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में मंगलवार को मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम 2013 के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई. मौके पर डीएम ने हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के तहत जिला स्तर पर गठित जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति के सदस्यों से प्रत्येक माह अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया. साथ ही अभिहित स्थानों पर जागरूकता अभियान स्थानीय समाचार पत्र आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कहीं. जिले के सभी शहर, नगरों और ग्रामों के लिए हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों की अंतिम सूची तैयार करने एवं इस समेकित सूची का प्रकाशन कराने का निर्देश दिया. वहीं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायदेश के आलोक में जिला कल्याल पदाधिकारी द्वारा मैनुअल सीवर सफाईकर्मी की सीवरेज कार्य के दौरान होने वाली मृत्यु व विकलांगता में मुआवजा के संबंध में जानकारी दी गयी. बैठक में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, एसडीपीओ बांका, बौंसी व बेलहर, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मी मौजूद थे. मौजूद सभी अधिकारियों को प्रत्येक बैठक में अनुपालन प्रतिवेदन के साथ सम्मलित रहने का निर्देश दिया गया. साथ ही सदस्यों के द्वारा चौक-चौराहा, महत्वपूर्ण स्थानों पर होडिंग लगवाने का अनुरोध किया गया. टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक कल बांका. रंगों का त्योहार होली के मद्देनजर विधि-व्यवस्था के संधारण व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आगामी 26 फरवरी को शहर के टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित होगी. एसडीएम राजकुमार ने बताया कि जिले में 3 मार्च से होली है. इसको लेकर डीएम के निर्देश पर सभी आवश्यक तैयारी की जानी है. बैठक में जिले भर के सभी वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष, नगर परिषद व नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे.
मुआवजा भुगतान के लिए जल्द आरोप पत्र करें समर्पित : डीएम
मुआवजा भुगतान के लिए जल्द आरोप पत्र करें समर्पित : डीएम
