भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कृष्ण सुदामा मित्रता की सुनाई कथा सहरसा. सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान के तहत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय नलकूप के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन गुरुवार को कथा व्यास डॉ शिवानी शुक्ला ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिया. उन्होंने कहा कि मित्रता कैसे निभाई जाये, यह भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा से समझ सकते हैं. उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे. उन्होंने कहा कि सुदामा ने द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा एवं महल की ओर बढ़ने लगे. द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया. तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं. इस पर द्वारपाल महल में गये एवं प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है. अपना नाम सुदामा बता रहा है. जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना, प्रभु सुदामा-सुदामा कहते तेजी से द्वार की तरफ भागे. सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया. सुदामा ने भी कन्हैया-कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया. दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में बैठे सभी लोग अचंभित हो गये. कृष्ण ने सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया. उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया. उन्होंने कहा कि जब-जब भी भक्तों पर विपदा आती है. प्रभु उनका तारण करने अवश्य आते हैं. कथा व्यास ने कहा कि जो भी भागवत कथा का श्रवण करता है, उसका जीवन तर जाता है. आचार्य डॉ नवनीत कुमार ने जानकारी देते कहा कि शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा. वहीं मुख्य यजमान डॉ प्राण मोहन सिंह एवं डॉ नीलू सिंह द्वारा पूजन आरती किया गया. मौके पर समाजसेवी जीतेन्द्र सिंह चौहान, सागर कुमार नन्हें, संस्थान कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजू, पप्पू सिंह, विजय बसंत सिंह, कुमार अमरज्योति जायसवाल, राणा करणजीत सिंह, विनय मिश्रा, विद्या सिंह राठोर, अनुष्का सिंह, प्रिया कुमारी, वैशाली कुमारी, शिवानी कुमारी, मोनू महाकाल, विनीत सिंह, बंटी झा, समीर कुमार मिठू, अंकित सिंह, अभिजीत सिंह रघुवंशी, प्रिंस सिंह, गोलू सिंह, रिशु सिंह, इसान सिंह, आर्यन, रामप्रेवश साह महादेव, रोहण सिन्हा गुलशन, रौनक सिंह, रवि सिंह, गोविंद पासवान, शंकर शशि यादव, संतोष सिंह, सोनू सिंह, छोटू, गांधी जी, अभिषेक गुप्ता, ज्योति सिंह, आशीष टिंकू, शशि सिंह, मुकेश साह, संजीव सिंह, गोविंद पासवान सहित अन्य सहयोग में लगे रहे.
मित्रता कैसे निभाई जाये, यह भगवान कृष्ण व सुदामा से समझ जा सकता हैः डॉ शिवानी
यह भगवान कृष्ण व सुदामा से समझ जा सकता हैः डॉ शिवानी
