सहरसा. बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर समाहरणालय के लिपिकीय संवर्ग का हड़ताल बुधवार को भी जारी रहा. हड़ताली कर्मचारियों के शिष्टमंडल ने पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को अपनी 10 सूत्री मांगपत्र के साथ ज्ञापन सौंपा. शिष्टमंडल में अभिषेक कुमार ठाकुर, सतीश कुमार, अनीश कुमार, हेमचंद्र कुमार, मनीष कुमार सिंह, सुशील कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. संघ जिला संयोजक रणविजय झा ने कहा कि मंत्री पंचायती राज विभाग ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर उनके वाजिब 10 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराएंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
