राजद की बैठक में तेजस्वी यादव के स्वागत की बनी रणनीति

राजद की बैठक में तेजस्वी यादव के स्वागत की बनी रणनीति

सलखुआ . 19 सितंबर को विरोधी दल के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के सिमरी बख्तियारपुर आगमन को लेकर सलखुआ में गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में जुटने की अपील की गयी. क्षेत्रीय विधायक यूसुफ सलाउद्दीन की मौजूदगी में आयोजित बैठक में स्वागत समारोह को सफल बनाने की रणनीति तय की गयी. बैठक की अध्यक्षता पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रतीलाल यादव ने की. इसमें बताया गया कि 19 सितंबर को विरोधी दल के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का सिमरी बख्तियारपुर दौरा होगा. इस मौके पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में जुटने की अपील की गयी. बैठक में खुशीलाल भगत, वसी अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मंटून सादा, सलखुआ पंचायत अध्यक्ष तारकेश्वर यादव, अंकित यादव, रोहित यादव उर्फ बब्बू ,शैलेंद्र यादव, बेचन यादव, बबलू कुमार, प्रियवत यादव, जीवन ज्योति राम, सोनम कुमारी शर्मा, रामकुमार यादव, संतोष यादव, संजय यादव, ललित यादव ,सोनू साह समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >