सहरसा-पूर्णिया कोर्ट डेमू पैसेंजर ट्रेन पर पत्थरबाजी, लोको पायलट घायल

सहरसा-पूर्णिया कोर्ट डेमू पैसेंजर ट्रेन में पत्थरबाजी, लोको पायलट घायल

सोमवार मध्य रात्रि पॉलिटेक्निक रेलवे फाटक के पास हुई घटना

लोको पायलट को सिर में लगी चोट, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन

सहरसा . सहरसा-पूर्णिया कोर्ट डेमू ट्रेन पर अज्ञात बदमाशों की पत्थरबाजी में ट्रेन के लोको पायलट घायल हो गये. उन्होंने मौके पर ही ट्रेन को रोक दिया. घायल लोको पायलट का पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. घटना के बाद जंक्शन से दूसरे लोको पायलट मौके पर पहुंचे, तब ट्रेन मौके से रवाना हुई. वहीं पत्थरबाजी को लेकर रेल थाना पुलिस जांच में जुट गयी है. हालांकि रात होने के कारण पत्थरबाजी की घटना को किसने अंजाम दिया, यह कोई नहीं देख पाया.

मिली जानकारी के मुताबिक, 75262 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट डेमू ट्रेन सोमवार की मध्य रात्रि 2:05 बजे खुली. लोको पायलट प्रदीप कुमार ट्रेन लेकर रवाना हुए. सहरसा यार्ड से निकलने के बाद पॉलिटेक्निक ढाला से पहले अचानक किसी ने ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. पत्थरबाजी के कारण इंजन का शीशा टूट गया और कांच का टुकड़ा लगने से लोको पायलट प्रदीप कुमार घायल हो गये. वहीं पत्थरबाजी की घटना की वजह से ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया गया. इसके बाद लोको पायलट को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गयी. वहीं सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम भी मौके पहुंची. जंक्शन से दूसरे लोको पायलट को भेज कर ट्रेन को रवाना किया गया. इस दौरान घटनास्थल पर 60 मिनट तक ट्रेन रुकी रही. हालांकि पत्थरबाजी की घटना में खबर लिखे जाने तक किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं पॉलिटेक्निक रेलवे फाटक केबिन के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गयी. उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण कुछ भी नहीं देख पाये.

ट्रेन में तैनात थी एस्कॉर्ट पार्टी

सहरसा-पूर्णिया कोर्ट डेमू ट्रेन में जीआरपी की एस्कॉर्ट टीम तैनात थी. अचानक ट्रेन रुकते ही एस्कॉर्ट पार्टी उतरकर चालक के पास पहुंची. घटना के बारे में जानकारी मिलते ही टॉर्च जलाकर आसपास में बदमाशों की खोजबीन भी की गयी, लेकिन कोई नहीं दिखा. इसके बाद एस्कॉर्ट पार्टी ने घायल लोको पायलट का पास के ही एक निजी नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार कराया. बताया जा रहा है कि लोको पायलट के सिर में चोट लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >